Monday, 26 January 2026

अधूरी

तू एक अधूरी कहानी है 
एक अधूरी ख्वाहिश एक अधूरा ख़त
तू एक आरज़ू भी है तमन्ना भी
एक गुस्ताखी भी है नादानी भी 
तू एक कोशिश भी है कशिश भी है

तू उल्फ़त भी इबादत भी है 

तू क्या है भी और क्या नहीं भी 

ये खुदा जानता है और नहीं भी